सराय अकिल थाना सहित छेत्र में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 थाना सराय आकिल सहित छेत्र के मंदिरों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव


कौशाम्बी---भगवान कृष्ण का जन्म माता देवकी के गर्भ से पापी कंस का वध करने के लिए आज के ही दिन हुआ था।

भगवान कृष्ण का जन्म पापियों का अंत करने और धर्म की स्थापना करने के लिए इस धरातल पर हुआ उन्होंने पापी कंस सहित अनेक अधर्मियों का वध किया।

श्री कृष्ण का स्वभाव चंचल है वह नटखट कन्हैया कहे जाते है उन्होंने अपने नटखट स्वरूप से सभी को मोहित किया इस लिये उन्हें मोहन मुरारी भी कहते है वह गोपियों के मखन चुरा कर अपने साथियों के साथ खा जाते थे ।उनको दूध, दही और मखन पसंद थे एक बार वह मखन चोरी न कर सके इस लिए माँ यशोदा उन्हें एक पेड़ से बन्ध दिया, गोपियों ने अपना मखन चोरी होने से बचाने के लिये उसे उचाई पर मटकी में भर कर तगने लगी जिससे कृष्ण भगवान वहाँ न पहुंचे सके पर श्री कृष्ण के आगे उनकी एक न चली वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर लटकाई गयी मटकी से मखन चुरा लिया और उनका नाम मखन चोर पड़ा।इसी से प्रेरित होकर दही हांडी शुरू हुआ।

इसी उपलक्ष्य में फकीराबाद,सराय आकिल सहित छेत्र के मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है मन्दिरो को पुष्प एवं लाइटो से सजाया गया है भगवान कृष्ण की छवि मनमोहक है लोग उनके दर्शन पूजन कर भावविभोर हो रहे है सब के रोम रोम में कृष्ण समाये हुये है।

थाना तथा परिसर में स्थित मन्दिर में भी भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है थाना अध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे अपने टीम सहित बड़े ही उल्लास के साथ यह उत्सव मनाने में लगे रहे समस्त थाना परिसर व मंदिर को जगमगाती लाइटो व मन्दिर को सुंदर सूंदर पुष्पो से सजाया गया और भगवान कृष्ण की पूजा की गई।इस अवसर पर लोगो को प्रसाद भी खिलाया गया।


इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे,उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रजनीकांत, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, पत्रकार- पष्पेस त्रिपाठी,धीरज पाठक,कामता प्रसाद चौरसिया, मो सैफ ,अरुण मिश्रा सहित नगर के गणमान्य लोग तथा समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।





कामता प्रसाद चौरसिया

सम्पादक कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top