नागपंचमी के शुभअवसर पर मंझनपुर मुख्यालय में कौशाम्बी जिले के हर गाँव से चौरसिया समाजके लोग इकट्ठा हुये बड़े उल्लास के साथ चौरसिया दिवस मनाया।
राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अर्जुन प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश कुमार जिला संरक्षक गंगा प्रसाद संरक्षक अयोध्या प्रसाद,जयस्वरूप, नन्हा चौरसिया तथा जिला कमेटी अध्यक्ष झल्लर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद उर्फ पप्पू भाई, जिला महा मंत्री मुकेशकुमार, जिला प्रवक्ता राम मगन व जिला मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में सर्प्रथम भगवान शिव व नागवेल भगवान की पूजा अर्चना की गई।ततपश्चात अन्य कार्यक्रम शुरू हुये।
सभा को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवक व संरक्षक श्री गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि समाज के उत्थान हेतु सभी लोगों को एक हो कर चलने की आवश्यकता है उन्होंने युवा पीढ़ी को आगे आकर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आवाहन किया और आपसी बुराइयों से दूर रहने पर बल दिया।
चौरसिया समाज को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अर्जुन चौरसिया ने समाज की एकता पर बल दिया और समाज के सभी लोगो को कन्धा से कन्धा मिला कर चलने का अववाहन किया।
समाज को सम्बोधित करते हुए अमित कुमार चौरसिया ने कहा कि समाज के सभी लोगो को चौरसिया समाज के लिये कार्य करना चाहिए जहाँ जहाँ समाज के लोग पद पर अशीन हैं वह चौरसिया समाज की मदद करे जिससे समाज समाज आगे बढ़ सके।
जिले के जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया ने समाज के सभी लोगों से हर तरह के सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि यदि आप लोग हमारी टीम का सहयोग करते है तो मैं वादा करता हूँ कि वह दिन दूर नही जब आप को अपने आप पर गर्व होगा,मैं और मेरी पूरी टीम आप के हर सुख दुःख में सदैव आप के साथ होंगे यह तभी सम्भव है जब हम में हम की भावना होगी न कि अहम की ।
इस अवसर पर समाज के अन्य वक्ताओं ने भी समाज को सम्बोधित किया और चौरसिया समाज के एकता और विकास पर प्रकाश डाला।
जिला कमेटी द्वारा लगातार चौरसिया समाज के लिये किये जा रहे कार्य के लिये माननीय संरक्षक महोदय द्वारा जिले के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इसी क्रम में जिले के रिक्त पद व तहसील के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
इस पवन शुभअवसर पर समाज के सभी लोग उतसाहित रहे सभी ने समाज के पदाधिकारियों के कार्यों की प्रसंसा की और समाज के हर कार्य मे सहयोग देने का वादा किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर संजीव कुमार चौरसिया, सदलू चौरसिया, बद्री चौरसिया, सतीस चौरसिया, अजय चौरसिया, मनोज चौरसिया संजय चौरसिया ,अखिलेश चौरसिया, लवकुश चौरसिया, राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया बालक चौरसिया सहित चौरसिया समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कामता प्रसाद चौरसिया सम्पादक कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़











